उत्तर प्रदेशराज्य

 यूपी में 242 फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगा PMJJBY का क्लेम लेने की कोशिश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का क्लेम हासिल करने के लिए जालसाजों ने 242 फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर इंडिया फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनी से करीब चार करोड़, 84 लाख रुपये का क्लेम लेने की कोशिश की। बीते कुछ दिनों में एकाएक इतनी बड़ी संख्या में आवेदन होने पर कंपनी ने आडिट किया तो पता चला कि सारे प्रमाणपत्र फर्जी हैं। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

यूपी में 242 फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र के जर‍िए पीएम जीवन ज्योति बीमा का क्लेम लेने का मामला सामने आया है। 

मृत्यु के बाद बड़ी संख्‍या में कराई गई पाल‍िसी

  • इंस्पेक्टर मुस्लिम खां ने बताया कि बीमा कंपनी की शाखा विभूतिखंड के साइबर टावर में है।
  • कंपनी के लीगल वाइस प्रेसीडेंट वीरल एम जोशी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी बैंक आफ बड़ौदा और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से संबद्ध है।
  • बीते कुछ दिनों में एकाएक बड़ी संख्या में क्लेम के आवेदन आए तो कुछ आशंका हुई।
  • इसके बाद आडिट की गई। पता चला कि क्लेम पाने के लिए जो मृत्युप्रमाण पत्र लोगों के लगे हैं वह फर्जी हैं।
  • इसमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनकी पालिसी उनकी मृत्यु के बाद कराई गई थी।
  • पड़ताल की गई तो पता चला कि आफरीन नाम की एक महिला की पालिसी जुलाई 2021 में हुई थी, लेकिन उसकी मृत्यु 2019 में ही हो गई थी।
  • यह तो एक उदाहरण हैं। बड़ी संख्या में लोगों इस तरह से पालिसी कराई गई।
  • फर्जी वेबसाइट से बनाए गए थे मृत्यु प्रमाणपत्र
  • पुलिस और कंपनी की पड़ताल में पता चला कि यह मृत्यु प्रमाणपत्र crsogov.com, crsogov.in वेबसाइट से बने हैं। यह वेबसाइट मार्च 2022 में रजिस्टर्ड कराई गई थी। बेंगलुरु की एक आइटी फर्म की मदद से यह वेबसाइट बनाई गई थी।

Related Articles

Back to top button