उत्तर प्रदेशराज्य

जानलेवा हुआ कोहरा ,6 गाड़िया भिड़ी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप का असर बुधवार की सुबह भी देखने को मिला। कोहरा ज्यादा होने से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। गीडा इलाके के बाघागाड़ा फोरलेन पर ट्रक और बस में टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रही 6 गाड़ियां एक-दूसरे में टकरा गई।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि सर्दी पहले से ज्यादा बढ़ेगी। मंगलवार रात 7.5°C के साथ UP का बिजनौर और सोनभद्र जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा।

प्रयागराज में विजिबिलिटी कम होने से 3 फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। रायपुर, लखनऊ और बेंगलुरु को जाने वाली फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। रायपुर की फ्लाइट सुबह 9:55 बजे थी। लखनऊ की सुबह 10:10 बजे और बेंगलुरु की सुबह 10:40 बजे थी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से आने और जाने वाली करीब 35 ट्रेनें 10 घंटे तक की देरी से मंगलवार देर रात तक आईं और गईं। बसें भी देरी से पहुंचीं।

दिल्ली से आने वाली कई प्रीमियम ट्रेनें भी अपने निर्धारित से साढ़े छह घंटे की देरी से सेंट्रल पहुंचीं। बुधवार को स्पाइस जेट की मुंबई से कानपुर और कानपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button