उत्तर प्रदेशराज्य

 पठान मूवी का विरोध, जलाया पुतला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजधानी लखनऊ में भी ‘पठान’ मूवी का विरोध, राजपूत करणी सेना ने फूंका शाहरुख खान का पुतला, कार्यकर्ताओं का ऐलान- सिनेमाघरों में मूवी के स्क्रीनिंग हुई तो आग लगा देंगे। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है।

फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की ड्रेस को लेकर विरोध किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दीपिका ने भगवा बिकिनी पहनकर हिंदू धर्म और साधु संतों का अपमान किया है। लखनऊ में भी करणी सेना ने शाहरुक खान का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया।

सड़क पर किया विरोध करणी सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है, कि अगर किसी भी थिएटर में फिल्म स्क्रीनिंग हुई तो थियेटर फूंक दिए जायेंगे। लखनऊ के पीजीआई इलाके में गुरुवार को राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के नेतृत्व में दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने शाहरुख खान का पुतला फूंका।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, पठान मूवी में भगवा रंग का अपमान किया गया है। जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि अगर सिनेमा हॉल में मूवी की स्क्रीनिंग हुई तो आग लगा देंगे। शाहरुख खान का पुतला लेकर सड़कों पर उतरे राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ और तभी से विवादों में आ गया है। गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिना पहनने का विरोध हो रहा है। ‘पठान’ पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाकर फिल्म के पोस्टर जलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button