उत्तर प्रदेशलखनऊ

पक्का पुल पर तीन दिन आवाजाही रहेगी बंद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ के आइकोनिक पक्का पुल में ट्रैफिक के प्रवेश पर रोक लगा दी गई हैं। गोमती नदी स्थित पक्का पुल पर शुक्रवार से तीन दिनों के लिए यातायात बंद रहेगा। पीडब्ल्यूडी, पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को पक्का पुल का निरीक्षण कर ट्रैफिक प्लान पर चर्चा भी की हैं।

यह तय किया गया कि 16 दिसंबर की सुबह से 18 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद एक दिन के लिए पुल पर हल्के और भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा की तरफ पुलिस उपायुक्त यातायात को पत्र लिखकर इस बारें में सूचित भी कर दिया गया। इस दौरान यातायात नये पुल से जाएगा। वहीं विशेषज्ञों की टीम ने गुरुवार से पक्का पुल पर टेस्टिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुल के पिलर, ऑर्च और रेलिंग की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button