उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में अब दिन-प्रतिदिन बढ़ेगी सर्दी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में चल रही तेज हवाओं का असर गुरुवार को देखने को मिला। लखनऊ सहित सभी जनपदों में दिन में भी ठंडक का एहसास हुआ। हवा के असर से तापमान भी नीचे आ गया। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 1 डिग्री और कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग में जानकारी दी है कि शुक्रवार और शनिवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से डेढ़ डिग्री तक गिरावट होगी।

2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट

बीते 24 घंटे में मुजफ्फरनगर 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस गिरावट कम होते हुए हो 9:10 बजे 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बिजनौर जिले में भी 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा मेरठ शहर में 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

पहाड़ों से टकरा के आ रही ठंडी हवा मुख्य वजह

बीते 4 दिन पहले पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी शुरू हो गई। पहाड़ों पर ही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। पहाड़ों से टकराकर आ रही ठंडी हवाओं से तापमान गिरावट हो रही है।आंचलिक लखनऊ मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आमतौर पर नवंबर के अंत में या दिसंबर की शुरुआत में बारिश हो जाती थी। बारिश की तत्काल के पास से सर्दी होने लगती है। निदेशक सर्दी कम होने का दूसरा कारण पहाड़ों पर कम बर्फबारी होना भी बता रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से उससे टकराकर आने वाली हवाओं की वजह से सर्दी ज्यादा होती है।

Related Articles

Back to top button