उत्तर प्रदेशराज्य

 महिला पर 7 कुत्तों का हमला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में स्ट्रीट डॉग का आतंक कम नहीं हो रहा है। जानकीपुरम में अपार्टमेंट कैंपस में इवनिंग वॉक कर रही महिला पर 7 आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक उसके पैर, पेट को कुत्ते चबा गए। महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने डंडा मारकर कुत्तों को जैसे-तैसे भगाया। महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनको भर्ती कराना पड़ा। यह पूरी घटना सृष्टि अपार्टमेंट की है।

ये तस्वीर महिला के पैर की है। कुत्तों ने उनकी अंगुलिया चबा ली। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 शुक्रवार शाम को वह अपार्टमेंट कैंपस में ही इनविंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान, अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया। इनकी संख्या करीब 7 रही होगी। उन्होंने रेहाना को घेर लिया।

कुत्तों के झुंड ने उनको घेर लिया। वह डर गईं। वह तेजी से पीछे हटने लगीं तो झुंड ने उन पर झपट्‌टा मार दिया। उन्होंने पैर से कुत्तों को हटाने की कोशिश की। इसमें कुत्तों ने उनके एक पैर का अगला हिस्सा चबा लिया। इसके अलावा, पैर, पेट पर भी काट लिया।

महिला चिल्लाते हुए वहीं गिर गई। यह देखकर उनके पास ही टहल रहे प्रोफेसर अरुण प्रकाश और पंकज जैन पहुंचे। उन्होंने डंडा मारकर कुत्तों के झुंड को हटाया। तब तक महिला काफी घायल हो चुकी थी। आवारा कुत्ते के हमले के बाद से सोसाइटी में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं कोई कुत्ता हम पर हमला न कर दे। LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि इसको लेकर नगर निगम से बात की जाएगी। जल्द ही एक बैठक कर कुत्तों के आंतक से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button