उत्तर प्रदेशराज्य

औद्योगिक नगरी के साथ बन रहा स्मार्ट सिटी-प्रबुद्धजन सम्मेलन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 388 करोड़ रुपए की 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कानपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कानपुर समेत प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता के लिए काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि कानपुर कभी उत्तर भारत के मैनचेस्टर के रूप में विख्यात था। अपने उद्योगों के बदौलत अलग पहचान रखता था, जो देशभर के नौजवानों के लिए रोजगार मुहैया कराता था। लेकिन 70-80 के दशक में कुछ लोगों की बदौलत देश के पांच बड़े महानगरों में गिना जाने वाला कानपुर अराजकता और अव्यवस्था का शिकार हो गया।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम कानपुर का छवि बदलने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। नमामि गंगे, मेट्रो रेल, डिफेंस कॉरीडोर, स्मार्ट सिटी आदि से कानपुर को बदला जा रहा है।

यही नहीं, आम जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। निवेशकों के परिश्रम और पुरुषार्थ से शहर स्मार्ट हो रहे हैं। समारोह में सबसे पहले सीएम ने मंच पर छात्र अभिनव और आर्य को सम्मानित किया। इसके बाद प्रबुद्ध वर्ग से डॉक्टर, उद्यमी, शिक्षक समेत 51 लोगों को सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button