यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात DCM की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग DCM की केबिन में फंसकर घायल हो गए। केबिन में फंसे लोगों को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में निकाला, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में हुआ।

सब्जियां ले कर जा रहा था
हाथरस से सब्जियां ले कर अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र निवासी संजय नोएडा जा रहे थे। DCM में मिर्च और मटर ले कर जा रहे संजय की गाड़ी थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 68 के पास पहुंची कि तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
एक घंटे तक केबिन में फंसे रहे DCM सवार
हादसा इतना तेज था कि DCM की ड्राइवर केबिन में बैठे 3 लोग उसी में फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद केबिन में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे 3 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला।