उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में बढ़ी ठंड,AQI 265 पहुंचा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दिल्ली एनसीआर के बाद लखनऊ में भी स्माग का असर शुरू हो गया है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ी और सुबह कोहरा होने से गाड़ियों के आवागमन तक में दिक्कत आ रही है। कोहरा बढ़ने की वजह से रात में उड़ने वाली उड़ानों के समय में परिवर्तन भी किया गया है। 8.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। तो वहीं दूसरी तरफ मंगलवार सुबह से ही वातावरण में स्माग दिखायी देने लगा।

स्मॉग की चपेट में राजधानी लखनऊ ; AQI 265 पहुंचा

दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली लेकिन स्माग के चलते धूप तेज नहीं हो पायी। स्माग के कारण एक्यूआई में भी बढ़ोतरी हो गयी है। लखनऊ का एक्यूआई 265 तक पहुंच गया है। इंडस्ट्रियल ऐरिया तालकटोरा क्षेत्र का एक्यूआई 365 प्वाइंट के साथ अत्यंत खराब स्तर पर है। लालबाग का भी एक्यूआई 337 पर पहुंच गया है। ऐसा ही हाल बुधवार की सुबह से भी देखने को मिल रहा है।

यूपी में सबसे ज्यादा ठंडक वाले शहर का टेंपरेचर

जिला : डिग्री सेल्सियस

मुजफ्फरनगर : 8.8

मेरठ: 9.5

सोनभद्र : 9.6

बरेली :10.5

कानपुर नगर: 10.8

वाराणसी: 11.0

प्रयागराज: 12.0

आगरा : 12.1

गोरखपुर: 13.2

लखनऊ: 14.0

Related Articles

Back to top button