उत्तर प्रदेशराज्य

जवाहर थर्मल प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी के एटा जनपद में जवाहर तापीय परियोजना में शुक्रवार को हादसा घटित हो गया। चिमनी के चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक ट्राली टूटने से काम कर रहे मजदूर गिर कर मलबे में दब गए। एक मजदूर का शव मलबे में से निकाल लिया है। कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। कुछ घायलों को भी निकाला गया है, जिन्हें मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है।

एटा में जवाहर तापीय परियोजना का कार्य चल रहा है। यहां कई श्रमिक कार्य कर रहे हैं। हादसे में अब तक एक श्रमिक का शव निकाला गया है। 

परियोजना में चिमनी का निर्माण हो रहा है। यह चिमनी 240 फीट ऊंची है। बताया गया है कि शुक्रवार को सबसे ऊपर काम चल रहा था। चिमनी के अंदर लिफ्ट ट्राली मजदूरों को लेकर दोपहर के वक्त ऊपर जा रही थी। तभी झूला नुमा ट्राली नीचे आ गिरी। इससे मजदूर नीचे गिर गए और मलबे में दब गए।

झारखंड के मजदूर की मौत

जिस मजदूर की मौत हुई है वह अक्षय कुमार पुत्र दुलाराम निवासी जिला गढ़वा, झारखंड़ बताया जा रहा है। उधर दुर्घटना होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। इस कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। जिला मुख्यालय से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए हैं।

Related Articles

Back to top button