उत्तर प्रदेशराज्य

 यूपी में अब टोमैटो फीवर की एंट्री

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद यूपी में अब टोमैटो फीवर की भी एंट्री हो चुकी है। यह फ्लू 6 साल तक के बच्चों को संक्रमित कर रहा है। यूपी में 6 साल से कम उम्र के 3 करोड़ बच्चे हैं। इन पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

देश के कई राज्यों में टोमैटो फ्लू के मामले सामने आए हैं। केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु और उड़ीसा में भी फ्लू के केस दर्ज किए गए हैं। अब तक केरल में ही इसके 82 मामले आ चुके हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टोमैटो फ्लू के लक्षण और बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी की है।

केरल में अब तक 82 केस

लखनऊ के SGPGI में भी डॉक्टर्स के पास फीवर का इलाज कराने के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। लोग टोमैटो फीवर को लेकर डरे हुए हैं। टोमैटो फीवर HFMD यानी हैंड, फुट एंड माउथ डिसीज का टाइप ऑफ फीवर है। एंटेरो वायरस से होने वाले इस बुखार का नाम टोमैटो फीवर इसलिए है, क्योंकि इस बीमारी में मरीज के शरीर पर टमाटर के आकार और रंग के फफोले पड़ जाते हैं। इस बुखार में हाई फीवर के लक्षण देखे जा रहे हैं। 102 से 104℃ तक बुखार आ सकता है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। यूपी लेवल पर कोई सटीक डेटा तैयार नहीं होगा। 5 साल से कम उम्र के बच्चों में टोमैटो फीवर अटैक कर सकता है।बच्चों में ही यह ज्यादा फैल रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे गंदी जगहों में रहना और गंदी चीजें छूना,बच्चे खिलौने, खाना और कपड़ों से लेकर कई चीजें शेयर करते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। फोकस बचाव और उपचार दोनों पर करने की जरूरत है।

  • 5 दिन तेज बुखार
  • दर्द के साथ वीकनेस
  • हाथ पैर में टमाटर जैसे बड़े दाने या चकत्ते
  • गले में दाने के साथ तेज दर्द
  • बच्चों में लार तक निगलने में दिक्कत
  • हाथ-पैर में जोड़ों के पास दर्द
  • बटक्स पर भी छाले या चकत्ते

Related Articles

Back to top button