उत्तर प्रदेशराज्य

राज्‍य संग्रहालय में बनाए गए ‘सेल्‍फी विद तिरंगा’ स्‍टैंड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों से लोगों में राष्ट्र ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान जगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सेल्फी विद तिरंगा…की भी पहल की गई है। जगह-जगह तिरंगे के साथ सेल्फी के लिए स्टैंड बनाए गए हैं।

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 

राज्य संग्रहालय और लोक संग्रहालय में सेल्फी विद तिरंगा के लिए सेल्फी स्टैंड लगा दिए गए हैं। राज्य संग्रहालय में लगे सेल्फी स्टैंड का उद्घाटन परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के पिता गोपी चंद्र पांडेय ने किया। 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 75 परिवारों को तिरंगा तथा राष्ट्रीय ध्वज पर आधारित मोनोग्राफ प्रदान कर आमजन को जागरूक किया जाएगा। राज्य संग्रहालय में दो सेल्फी स्टैंड बनाए गए हैं, जो संग्रहालय भ्रमण के लिए दर्शकों के मध्य आकर्षण का केंद्र बना है। सेल्फी स्टैंड के साथ ही तिरंगा वैन भी तैयार किए गए हैं, जो घूम-घूम कर हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार करेंगे।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नारा हर घर तिरंगा पर आधारित होना चाहिए। नारा हिंदी में स्वरचित होना चाहिए। प्रतिभागी को नारा लिखकर संस्कृति विभाग की ई मेल harghartirangaup@gmail.com पर एक अगस्त तक भेजना होगा।

Related Articles

Back to top button