उत्तर प्रदेशराज्य

शाइन सिटी के डायरेक्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी के साथ देश भर के लोगों से हजार करोड़ की ठगी करने वाले शाइन सिटी के डायरेक्टर राशिद नसीम की शुक्रवार को EOW और गोमतीनगर पुलिस ने करोड़ों की संपत्ति कुर्क की। लखनऊ के गोमतीनगर थाने समेत प्रदेश के कई थानों में उसके खिलाफ 400 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पूरे मामले की जांच ईओडब्ल्यू यानी आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। 2019 में राशिद को नेपाल में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद से दुबई भाग गया और तब से फरार है।

पुलिस को चकमा देकर दुबई में राशिद नसीम

गोमतीनगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ईओडब्ल्यू, गोमतीनगर पुलिस और हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार दोपहर शाइन सिटी के डायरेक्टर राशिद नसीम के घर की कुर्की की। पुलिस टीम ने डालीबाग स्थित ग्रेडियर अपार्टमेंट में राशिद नसीम के फ्लैट में रखे समान की गिनती की। फ्लैट के साथ करीब दो करोड़ की संपत्ति को सीज किया गया। कुर्की के दौरान दोनों थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल भी मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button