उत्तर प्रदेशराज्य

ओम प्रकाश राजभर का हमला

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर राजनीतिक रूप से जिंदा हैं। जब भी मुसलमानों पर हमला होता है तो वह चुप हो जाते हैं।

राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव भाजपा का नाम लेकर जिंदा हैं। वो मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाते हैं और मुसलमान उन्हें वोट करते हैं। जब मुसलमानों पर जुल्म होता है तो अखिलेश यादव चुप्पी साध लेते हैं। राजभर ने कहा कि अब मुसलमान भी इस बात को समझने लगे हैं।

राजभर ने इसके पहले राष्ट्रपति चुनाव में भी सपा से अलग लाइन पकड़ी थी। उन्होंने एनडीए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था जबकि सपा ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था।

राजभर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को राज्यसभा सीट देने से नाराज हैं। उनका कहना है कि अखिलेश यादव ने जयंत को राज्यसभा भेज दिया पर सुभासपा को एक एमएलसी सीट तक नहीं दी है। राजभर के सपा से अलग होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस पर राजभर का कहना है कि वह अपने मुंह से सपा से गठबंधन खत्म करने की बात नहीं कहेंगे।

Related Articles

Back to top button