उत्तर प्रदेशराज्य

 बेरोजगार युवाओं का सुंदरकांड पाठ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:2016 से 12,460 पदों पर अटकी शिक्षक भर्ती को लेकर युवाओं का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। कई लड़के और लड़कियां लखनऊ में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। सड़क पर ही बजरंगबली की फोटो रखकर धूप जलाई। फिर सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को धकियाते हुए सड़क से उठा दिया। उन्हें धरना स्थल इको गार्डन जबरन ले जाया गया है। इससे युवाओं में आक्रोश है।

12,460 पदों पर शिक्षक भर्ती पूरी कराने पर डटे, पुलिस ने जबरन हटाया

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा, ”12460 पदों पर साल 2016 से यह भर्ती प्रक्रिया रुकी है। तमाम जतन के बावजूद फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं हो रहा है।”

प्रदर्शन कर रहे संजय कुमार ने बताया, ”24 अप्रैल को मंत्री संदीप सिंह से बात हुई थी। उन्होंने हमारी बात सुनने के बाद काम करने का वादा किया था। बावजूद इसके उन्होंने कोई काम नहीं किया। आज हम मंत्रीजी को उनके वादे याद दिलाने पहुंचे तो पुलिस जबरदस्ती यहां से उठाकर इको गार्डन ले जा रही है। हम कोई अनर्गल काम नहीं कर रहे हैं। हम न्याय मांग रहे हैं। हमारे ऊपर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।”

6 हजार पदों पर अभी भर्ती पूरी होनी बाकी
प्रदर्शन कर रहे राकेश ने कहा, “बेसिक शिक्षा विभाग के 12460 पदों पर यह भर्ती होनी थी। आधे पदों पर भर्ती हो भी गई है। फिलहाल 6000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देना बाकी है। मामला हाईकोर्ट में है और जज साहब लगातार सरकार से अपना पक्ष रखने की बात कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button