उत्तर प्रदेशराज्य

 कैबिनेट की बैठक में 55 प्रस्ताव पास

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:खनऊ में मंगलवार को लोकभवन में योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट में 56 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 55 पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी। 18 नए नगर पंचायत और 20 नगर निकाय बनाए जाने पर मुहर लगी। बुंदेलखंड के सभी विकासखंडों में प्राकृतिक खेती के लिए 68 करोड़ 83 लाख रुपए पास हुए।

1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का प्रस्ताव पास

कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि बुंदेलखंड के सभी 7 जिलों में प्राकृतिक खेती होगी। हर विकासखंड के 500 हेक्टेयर में यह खेती की जाएगी। पहले चरण में प्राकृतिक खेती के 235 क्लस्टर बनाए जाएंगे। UP में पिछड़े 100 विकास खंडों का चयन कर उनमें शोध कराया जाएगा। शोधार्थियों को 30 हजार रुपए हर महीने की दर से मानदेय के साथ टैबलेट मिलेगा। शोध रिपोर्ट के आधार पर पिछड़े विकासखंडों का विकास होगा।

Related Articles

Back to top button