उत्तर प्रदेशराज्य

महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:तेल कंपनियों ने शुक्रवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए और महंगा कर दिया। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अब 14.20 किलो का गैस सिलेंडर 1090. 50 रुपए में मिलेगा। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 1040 .50 रुपए था। इसस घर का बजट बिगड़ना तय है। चुनाव के बाद से घरेलू सिलेंडर के दाम में 103 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि यह बढ़ोतरी 153 रुपए की है लेकिल बीच में एक बार तेल कंपनियों ने 50 रुपए भाव कम किए थे।

घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है।

पिछले 15 दिन से दामों की बढ़ोतरी बात हो रही थी। हालांकि सरकार ने पिछले दिनों कमर्शल के दाम में कटौती की थी और बुधवार का भी 8 रुपए की कमी की गई है। अब लखनऊ में 19 किलो कमर्शल सिलेंडर का दाम 2122 रुपए होगा। अभी तक यह 2230 रुपए का मिल रहा था। लेकिन ओवरऑल देखा जाए तो उनके रेट भी चुनाव के बाद बढ़े ही है।

Related Articles

Back to top button