उत्तर प्रदेशराज्य

ज्वैलर्स शोरूम में झुमकी चोर महिला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ के निशातगंज रेलवे क्रासिंग के पास मुन्ना लाल वर्मा ज्वैलर्स के शोरूम से झुमकी चोरी होती है। CCTV देखने पर सामने आया कि एक महिला ग्राहक ने ही झुमका चुराया है। उसके साथ में एक शख्स भी नजर आया है। अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। सराफा मुन्ना लाल के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाइक से शख्स महिला के साथ उनके शोरूम पर आता है। उस वक्त उनका छोटा भाई निर्भय और दो महिला कर्मचारी ज्योति और निशू मौजूद थीं। महिला आने के बाद झुमकी दिखाने के लिए कहती है। महिला कर्मचारी झुमकी दिखाने लगती है। काउंटर पर ये गहने दिखाए जाने लगते हैं।

CCTV में महिला झुमकी उठाकर छिपाते हुए नजर आती है।

वहां मौजूद स्टाफ को बातों में उलझाकर महिला हाथ में झुमकी लेकर कपड़ों में छिपा लेती है। फिर गहने पसंद नहीं आए, कहकर बाहर चली जाती है। बाद में शोरूम में गहने मिलान पर एक झुमका कम मिलता है। जिसके बाद सीसीटीवी देखी गई। तब महिला ग्राहक की असलियत सामने आती है। महानगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक फुटेज की मदद से महिला को ढूंढा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button