उत्तर प्रदेशराज्य

बढ़ते मामलों को लेकर सीएम योगी सतर्क

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अफसरों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह समय सतर्क रहने का है। बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विगत एक सप्ताह से कोविड के नए केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी दर न्यूनतम है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 3257 है। विगत 24 घंटों में 91 हजार से अधिक टेस्ट किए गए और 682 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 352 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। 3082 लोग घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह समय सतर्क और सावधान रहने का है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अफसरों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। 

कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। सभी अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता की गहनता से परख कर ली जाए। आवश्यक दवाओं के साथ मेडिसिन किट तैयार करा लिए जाएं।

प्रदेश के बदले औद्योगिक माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में देश-दुनिया के उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। उद्योग जगत की जरूरतों के मुताबिक नई औद्योगिक नीति, नई इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल नीति और बेहतर वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक नीति तैयार की जाए। आवश्यकतानुसार संशोधित व नवीन नीतियों को तैयार करते समय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी परामर्श करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button