उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा नेता अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा नेता अपर्णा यादव को बुधवार शाम चार बजे के करीब सोशल मीडिया प्लेटफार्म (व्हाट्सएप)  से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू हैं।  इस मामले में उनके निजी सुरक्षाकर्मी दीलिप सिंह ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

कॉल करने वाले ने धमकी दी कि तीन दिन के अंदर उनकी हत्या कर देगा।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक विक्रमादित्य मार्ग पर भाजपा नेता अपर्णा यादव का आवास है। अपर्णा यादव के निजी सुरक्षाकर्मी दीलिप सिंह ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी है। दीलिप के मुताबिक बुधवार शाम करीब 4.11 बजे अपर्णा यादव के मोबाइल नंबर 99**** पर एक अंजान नंबर 971569781862 से मिस्ड कॉल पड़ी थी। जिसे भाजपा नेता ने नहीं रिसीव किया। इसके कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर एक ऑडियो कॉल आई। जिसे भाजपा नेता ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि तीन दिन के अंदर उनकी हत्या कर देगा।निजी सुरक्षाकर्मी के मुताबिक भाजपा नेता को कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर एके 47 से तुम्हारी हत्या कर दूंगा। इस बात को गंभीरता से ले लो और नोट कर लो। इसके बाद अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम नंबर के आधार धमकी देनेे वाले की जानकारी जुटाई रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button