उत्तर प्रदेशराज्य

 डोबर‍ियाल पर कसा कानून का श‍िकंजा

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:पूर्व राजस्व कर्मी विवेकानंद डोबरियाल के 29 अशोक विहार कालोनी खुर्रमनगर स्थित आवास पर कुर्की की नोटिस बुधवार दोपहर चस्पा की है। यह कार्यवाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की है। नोटिस चस्पा करने से पूर्व पुलिस ने वहां पर माइक से एनाउंस किया और डुगडुगी पिटवाई।

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बुधवार को कैसरबाग कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह पुलिस बल के साथ अशोक विहार खुर्रमनगर स्थित विवेकानंदर डोबरियाल के आवास पर पहुंचे। वहां बाहर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। एडीसीपी ने बताया कि कैसरबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित लापता है। विवेकानंद डोबरियाल पर पुलिस एक लाख का इनाम भी घोषित कर चुकी है। 30 दिन के भीतर अगर फरार आरोपित विवेकानंद ने आत्म समर्पण नहीं किया तो संपत्ति की कुर्की कर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।पुलिस ने पूर्व राजस्व कर्मी विवेकानंद की करोड़ों की संपत्ति का ब्योरा जुटा लिया है।

Related Articles

Back to top button