उत्तर प्रदेशराज्य

जावेद पंप की बेटी ने ट्विटर पर लिखा….

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चला, तो ट्विटर पर JNU ट्रेंड हो गया। दरअसल, बुलडोजर कार्रवाई के बाद JNU में देर शाम जावेद की बेटी आफरीन फातिमा के समर्थन में प्रदर्शन हुआ। आफरीन दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी यानी AMU महिला कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुकी है। ट्विटर बायो में जहां लोकेशन लिखी जाती है। वहां पर उन्होंने ‘लिंचिस्तान’ लिख दिया है।

आफरीन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

आफरीन जावेद अहमद की बड़ी बेटी है, वो JNU में स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर है। इससे पहले उन्होंने AMU से BA ऑनर्स और MA किया है, लेकिन आफरीन का स्टूडेंट्स करियर पढ़ाई से ज्यादा विवादों से घिरा रहा है। उनसे जुड़े कुछ अहम विवादों पर नजर डाल लेते हैं…

  1. साल 2019 में CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान आफरीन JNU से प्रयागराज तक एक्टिव रही हैं।
  2. आफरीन, शाहीन बाग में हुए प्रोटेस्ट में सक्रिय रही। उन पर आरोप लगा कि वो शाहीन बाग साजिश के मास्टर माइंड शरजील इमाम की करीबी हैं।
  3. हिजाब बैन के दौरान आफरीन दक्षिण भारत में गईं, वहां उन्होंने कई शहरों में प्रोटेस्ट किया।
  4. आफरीन ने साल 2001 में संसद पर हुए हमले के दोषी अफजल गुरु को निर्दोष बताया था, जिसे फांसी दी जा चुकी है।

मेरे परिवार को फंसाया जा रहा: आफरीन
आफरीन ने अपने परिवार के खिलाफ हुई कार्रवाई को गलत बताया है। आफरीन ने कहा, ‘अगर पुलिस को मुझ पर पर शक है तो वह मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल सकती है। उसमें ऐसा कुछ भी नहीं मिलेगा। मेरे परिवार को फंसाया जा रहा।’ आफरीन ने दावा किया कि प्रयागराज में उनके मोहल्ले से महिलाओं और छोटे बच्चों को जबरदस्ती घरों से निकाला जा रहा है।

पुलिस का दावा- पत्थरबाजी से पहले आफरीन ने जावेद को दी थी राय
प्रयागराज हिंसा के बाद पुलिस का दावा है कि हिंसा के पीछे जावेद अहमद का ही हाथ हैं। उसी ने लोगों को हिंसा के लिए उकसाया था। प्रयागराज SSP अजय कुमार का कहना है कि पत्थरबाजी से पहले आफरीन ने जावेद को राय देने का काम किया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। अगर आफरीन भी इस मामले में दोषी पाई गई, तो दिल्ली पुलिस से संपर्क कर उसे हिरासत में लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button