उत्तर प्रदेशराज्य

 जावेद पंप की पत्नी का हाईकोर्ट में पिटीशन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के मकान के ध्वस्तीकरण के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति को लेटर पिटीशन भेजी गई है। हाईकोर्ट के छह वकीलों की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को भेजी गई लेटर पिटीशन में आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई में अवैध तरीके से जावेद मोहम्मद की पत्नी परवीन फातिमा का मकान ध्वस्त किया गया है।

पिटीशन में कहा गया है कि यह मकान जावेद का नहीं, बल्कि उनकी पत्नी परवीन फातिमा के नाम है। 

कहा गया है कि यह मकान जावेद का नहीं, बल्कि उनकी पत्नी परवीन फातिमा के नाम है। यह मकान परवीन फातिमा को उनके पिता से शादी से पूर्व गिफ्ट के रूप में मिला था। कार्रवाई में जावेद मोहम्मद का मालिकाना हक न होने के बावजूद उन्हें नोटिस दिया गया और अवैध तरीके से उनकी पत्नी का मकान गिरा दिया गया। लेटर पिटीशन में पीडीए की कार्यवाही को गलत बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही अवैध ध्वस्तीकरण के लिए मुआवजा दिलाने और दोषी अधिकारियों को दंडित किए जाने की मांग है।

Related Articles

Back to top button