उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी वालों ने इस साल तोड़ा रिकार्ड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इस वर्ष गर्मी में बीयर की मांग काफी बढ़ गई है। प्रदेश भर में रोजाना करीब 25 लाख कैन बीयर लोग पी रहे हैं। आबकारी विभाग के अनुसार बीयर की खपत में पिछले साल की अपेक्षा अप्रैल में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कुछ दुकानों पर तो मांग के सापेक्ष सप्लाई नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर विदेशी ब्रांड की मदिरा की बिक्री में सात प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग के अनुसार इस वर्ष अप्रैल में बीयर के 7.56 करोड़ कैन बिके हैं। यानी रोजाना 25 लाख कैन से अधिक की बिक्री हुई है। 

उत्तर प्रदेश में इस वर्ष होली के तुरंत बाद से ही तापमान बढ़ने लगा था। अप्रैल में गर्मी ने कई पुराने रिकार्ड तोड़े और मई के महीने में कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। इस बीच लोगों ने बीयर पीने के भी पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया। ठंडी बीयर की मांग शहर से लेकर गांव तक है।

उत्तर प्रदेश में बीयर की बढ़ती मांग को देखते हुए राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब और मध्य प्रदेश से भी खरीदी जा रही है। आबकारी विभाग के आकड़े बताते हैं कि इस वर्ष अप्रैल में बीयर के 7.56 करोड़ कैन बिके हैं। यानी रोजाना 25 लाख कैन से अधिक की बिक्री हुई। यह मांग मई में भी बरकरार है। पिछले साल अप्रैल में 5.53 करोड़ कैन की बिक्री हुई थी। पूर्व के वर्षों में इससे कम ही बिक्री रही है।

कोरोना के बाद मांग में आई थी तेजी : पिछले साल कोरोना का असर कम होने के बाद से बीयर की मांग में तेजी आई थी। सत्र 2021-22 में 54.79 करोड़ केन की बिक्री हुई थी। यह पूर्व के सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। इससे पहले कोरोना काल में 2020-21 में 32.68 करोड़ कैन की बिक्री हुई थी। 2019-20 में 45.70 करोड़ और 2018-19 में 42.84 करोड़ कैन बीयर लोग पी गए थे।

Related Articles

Back to top button