उत्तर प्रदेशराज्य

बार‍िश संग नौ सबसे तपाने वाले द‍िनों की शुरुआत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बारिश के बाद निकली धूप से बुधवार को राजधानी समेत कई जिलों में पारा चढ़ा और दिन में गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन शुक्रवार से 30 मई तक कई जिलों में बदली रहेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान बुधवार को 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान इटावा में सर्वाधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 39.2 और आगरा में 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान इटावा में 18.2, मेरठ में 19.7 और बलिया में 20.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। बुधवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) स्तर 86 तक दर्ज किया गया। 

इन जिलों में कल हो सकती है हल्की बारिश : देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर और औरैया में शुक्रवार को बूंदाबांदी से हल्की बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button