उत्तर प्रदेशराज्य

अभी और बढ़ेगी ठंड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हुई बारिश ने कानपुर के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। गुरुवार को तड़के सुबह से शुरू हुई बारिश की वजह से ठंड और बढ़ गई है। वहीं शीतलहर से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के मुताबिक आने वाले 3 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। रात के तापमान में अब तेजी से गिरावट होगी और पाला पड़ने की पूरी संभावना बनी हुई है।

बारिश के चलते रात में पाला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।

सुबह से ही लोगों को परेशानी
तड़के सुबह शुरू हुई बारिश की वजह से लोगों को ऑफिस जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लाखों लोग मजबूरी में बारिश में भीगते हुए ऑफिस जाना पड़ा। रिमझिम बारिश का सिलसिला रुक-रुक जारी है। बारिश कभी तेज और धीमे हो रही है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादलों के कारण गुरुवार तड़के न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। साथ ही सुबह 8 बजे तक ही करीब 3 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। एक दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ गया।

रविवार तक मौसम रहेगा खराब
मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक रविवार तक मौसम साफ नहीं होगा। धूप भी नहीं निकलेगी। इसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button