उत्तर प्रदेशराज्य

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन आज से

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव के लिए आज से नामांकन दाखिल होंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक, इन 11 सीटों के लिए 31 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

 एक सीट पर टक्कर, समझिए वोटों का गणित

राज्यसभा की यूपी से 11 सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म हो रहा है। इनमें पांच भाजपा, तीन सपा, दो बसपा और कांग्रेस के एक सदस्य शामिल हैं।

राज्यसभा की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को सात और सपा को तीन सीटें मिलना तय माना जा रहा है। विधानसभा में वोटों के गणित से एक सीट के लिए भाजपा और सपा दोनों जोर लगा सकते हैं। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 273 और सपा गठबंधन के 125 विधायक हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और कांग्रेस के दो-दो तथा बसपा का एक विधायक है।

ऐसे में माना जा रहा है कि जनसत्ता दल के दो विधायकों का समर्थन भाजपा को मिल सकता है और भाजपा 8वीं सीट अपने पाले में कर सकती है। कांग्रेस और बसपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होने से दोनों दल चुनाव से बाहर रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button