उत्तर प्रदेशराज्य

मोदी की पार्टी वर्करों को सलाह

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दुनिया की उम्मीद भरी नजरें भारत पर टिकी हैं और भारत की जनता का भरोसा  भाजपा पर। प्रधानमंत्री  ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले 25 सालों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। साथ ही जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार काम करने पर जोर दिया जो पार्टी को उम्मीद व भरोसे की नजर से देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीशुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को संबोधित किया। यह बैठक राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित की गई है। 

भारत को ऊंचाई पर ले जाने को हैं अधीर, नहीं कर सकते आराम’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में  कहा, ‘दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। हमें आराम ही तो नहीं करना है। आज भी हम अधीर हैं, बेचैन हैं, आतुर हैं क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था।’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘ देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है।’

Related Articles

Back to top button