उत्तर प्रदेशराज्य

अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बांदा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, झांसी, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, कानपुर, सोनभद्र, उरई और लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

लखनऊ में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, झांसी दूसरा और प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म जिला रहा

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेगी। अगले पांच दिनों में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। 23 मई तक बाराबंकी, बस्ती, गोरखपुर, बरेली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा के बाद झांसी 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में दूसरे और प्रयागराज 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे नंबर पर रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 21.3 और बरेली में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button