उत्तर प्रदेशराज्य

शहर के 11 रास्तों पर ई-रिक्शा बैन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में ई-रिक्शा के चलते प्रमुख बाजारों और चौराहों के आसपास के जाम से निपटने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने कठोर कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने शहर के 11 प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी है। वहीं मेट्रो के रास्तों पर ई-रिक्शा पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही यातायात विभाग को निर्देश दिया है कि यदि इन सड़कों पर ई-रिक्शा चलता या पार्किंग होता दिखे तो तत्काल कार्रवाई करें।

शहर में करीब 35 हजार ई-रिक्शा सड़कों पर चल रहे हैं। यातायात के नियम न पालन करने पर यह जाम का सबसे बड़ा कारण बनते हैं।

हजरतगंज की तरफ जाने वाले रास्तों पर नहीं जा सकेंगे ई-रिक्शा, रूट पर लगेंगे पोस्टर

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि हजरतगंज समेत 11 प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए उन्हें प्रतिबंधित किया है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस, थाना पुलिस और परिवहन अधिकारी एक सप्ताह तक इसका व्यापक प्रचार करेगी। साथ ही प्रतिबंधित मार्गों पर बोर्ड लगाकर रूट के विषय जानकारी देगी। जिससे किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। यानी सवारी के लिए आम जनता को और कार्रवाई होने पर ई-रिक्शा चालक को।

इन रास्तों पर भी रहेगी रोक

  • अमौसी मोड से मुंशी पुलिया चौराहा तक। यानी मेट्रो के आने व जाने वाले रास्ते पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।
  • हजरतगंज चौराहे से बर्लिंगटन चौराहा की तरफ।
  • हजरतगंज चौराहे से बंदरियाबाग का रास्ता।
  • हजरतगंज चौराहे से सिकंदरबाग चौराहा।
  • हजतरतगंज से एलआइसी बिल्डिंग तिराहा, मेफेयर, केडी सिंह स्टेडियम मार्ग से परिवर्तन चौक तक।
  • बंदरियाबाग चौराहा से गोल्फ, लोहिया पथ से 1090 के रास्ते पॉलीटेक्निक चौराहा तक।
  • अमौसी से कानपुर रोड शहीदपथ तिराहा से बाराबिरवा।
  • अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार होते हुए कटाई पुल के रास्ते लालबत्ती चौराहा।
  • पिकप पुल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान
  • विजयीपुर अंडरपास से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान से हाईकोर्ट गेट नंबर तीन। शहीदपथ पर।
  • बादशाहनगर चौराहे से पालीटेक्निक चौराहा तक।

Related Articles

Back to top button