उत्तर प्रदेशराज्य

 12 और जालसाज परीक्षार्थी गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दरोगा भर्ती परीक्षा में 12 और जालसाज परीक्षार्थी दबोचे गए। पकड़े गए सभी परीक्षार्थी पुलिस लाइन में दस्तावेज सत्यापन कराने आए थे। आरोपियों को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब तक इस परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले 18 जालसाज पकड़े जा चुके हैं।

गिरफ्तार किए गए दरोगा भर्ती के जालसाज।
दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के मामले में 12 और जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक, उप निरीक्षक उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती परीक्षा में अनुचित साधन इस्तेमाल करने व पास होने के लिए रुपये देने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें आरोपियों द्वारा जालसाजी करने के प्रमाण मिले थे। इसके आधार पर महानगर थाने में पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button