उत्तर प्रदेशराज्य

मंदिर परिसर में बने काम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद इलाके के पुराने हनुमान मंदिर परिसर में बने काम्प्लेक्स पर आज सुबह से बुलडोजर चल रहा है। काम्प्लेक्स को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। आरोप है कि यह काम्प्लेक्स अवैध रूप से तैयार किया जा रहा था। उसे ढहाने का काम नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। इस वक्त यहां भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।

Yogi Adityanath's bulldozer razes SP leader Usman's 'illegal' property in  Ghaziabad built on 60 bighas of
अवैध काम्प्लेक्स को तोड़ने के लिए 2 बुलडोजर काम पर लगाए गए हैं।

पूर्व पार्षद ने की थी अवैध निर्माण की शिकायत

अमीनाबाद इलाके के पूर्व पार्षद विनोद सिंघल पिछले 6 महीने से लगातार नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिख रहे थे। विनोद सिंघल अपने शिकायती पत्र में लिखते रहें है कि यहां पर भू-माफिया करोड़ों की जमीन पर निर्माण कर रहे हैं और इसको कोई रोक नही रहा है।

पूर्व पार्षद ने इस पूरे मामले पर मेयर से लेकर नगर आयुक्त और प्रमुख सचिव तक से भी गुहार लगाई थी। विनोद सिंघल ने कई बार नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों के ग्रुप में भी यह बात लिखी थी।

अवैध निर्माण करा रहें माफिया देते थे धमकी- पूर्व पार्षद

बताया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी को भूमाफिया कब्जा करने में लगे हुए थे। विनोद सिंघल ने यह भी आरोप लगाया था कि शिकायत करने के बाद उनके पास पैसे का ऑफर आया था। जिसमें उनको लाखों रुपए देकर शिकायत वापस लेने की बात कही गई थी। अमीनाबाद के रहने वाले का स्थानीय व्यापारी ने बताया कि इसकी शिकायत के बाद यहां पर तमाम व्यापारियों को वह माफियाओं की तरह से धमकी दी गई थी। जिसकी वजह से यह लोग खुलकर सामने नहीं आ पा रहे थे।

Related Articles

Back to top button