उत्तर प्रदेशराज्य

रिटायर्ड कर्मचारियों को योगी का तोहफा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला करने जा रही है। अब सरकारी नौकरी से रिटायर्ड कर्मचारियों को अपने पेंशन के लिए ऑफिस-ऑफिस भटकने की जरुरत नही पड़ेगी। रिटायरमेंट के महज 3 दिन बाद ही उनके अकाउंट में पेंशन का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के पेंशन की सुविधा के लिए 1मई को सीएम योगी लखनऊ के लोक-भवन में ई-पेंशन पोर्टल की शुरुआत करेंगे

सीएम योगी इसके लिए ईं-पेंशन पोर्टल की शुरुआत करने जा रहें है। 1 मई को सीएम योगी लखनऊ के लोक-भवन में ई-पेंशन पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इस पेंशन पोर्टल की मदद से कर्मचारियों को उनका पेंशन तय समय पर मिल जाएगा।ई-पेंशन पोर्टल सेवा शुरु होने के बाद रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बस एक क्लीक पर हो जाएगा। इससे पहले रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को सरकारी दफ्तरों के कई महीने तक चक्कर लगाने पड़ते थे तब जाकर उनकी रकम उनके खातों में आती थी। कई बार तो रिश्वत या जुगाड़ का सहारा लेकर ही ये काम हो पाते थे। लेकिन, अब पोर्टल के जरिए भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी और कर्मचारियों को तत्काल पैसा भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button