उत्तर प्रदेशराज्य

हीट वेव का रहेगा असर, राहत नहीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है।अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। यूपी का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी शहर रहा।यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हीट वेव का रहेगा असर; 3 दिनों तक राहत नहीं

मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले तीन दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ेगी।इस दौरान 60 की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगी। ​​​​​हालांकि मौसम सूखा रहेगा।

Related Articles

Back to top button