उत्तर प्रदेशलखनऊ

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के मामलो में बढ़ोत्तरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को यूपी में 210 नए केस मिले हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा 120 मामले गौतमबुद्ध नगर में आएं हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 273, लखनऊ में 12, आगरा में 8 और मेरठ में 4 मामले रिपोर्ट हुए हैं। जिसके बाद से राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1277 हो गई है। इस दौरान 132 लोग रिकवर भी हुए हैं।

प्रदेश में 24 घंटे में एक दिन में 94 हजार 324 सैंपल की जांच हुई।

रिकवरी रेट हुआ 98.8 परसेंट

25 अप्रैल को जारी सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में एक दिन में 94 हजार 324 सैंपल की जांच हुई। इस दौरान कोरोना के 210 नए मामले रिपोर्ट हुए। सर्वाधिक केस नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ और मेरठ में मिले हैं। 17 जनवरी को दैनिक संक्रमण दर 7.11 परसेंट और 19 जनवरी को सबसे अधिक 7.78 परसेंट थी, जो अप्रैल की शुरूआत में घटकर 0.1 परसेंट पर आ गई। अब संक्रमण दर 1.88 परसेंट हो गई है। वहीं, रिकवरी रेट 98.8 परसेंट है।

मास्क और ट्रिपल T पर जोर

मुख्यमंत्री ने टीम-9 की बैठक में लखनऊ व एनसीआर के जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसमें गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत शहरों में सख्ती से नियम का पालन करने के लिए कहा गया है। साथ ही टीकाकरण पर जोर देने का निर्देश है।

Related Articles

Back to top button