उत्तर प्रदेशराज्य

ओपी राजभर का ऐलान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में सुभासपा की निर्णायक भूमिका व भागीदारी होगी। विधानसभा चुनाव में पांच लाख वोट और मिला होता तो हम सरकार में होते। अब यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद कश्यप को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ हमारे गठबंधन में कोई बिखराव नहीं है। हम सभी नेता एक साथ खड़े हैं। 

लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ हमारे गठबंधन में कोई बिखराव नहीं है। हम सभी नेता एक साथ खड़े हैं। शिवपाल यादव हमारे साथ हैं, वह अपनी पार्टी का मजबूत संगठन बनाने जा रहे हैं। दो दिन बाद शिवपाल हमारे साथ बड़े कार्यक्रम में दिखेंगे। हम अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को सपा गठबंधन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button