उत्तर प्रदेशराज्य

नगर निगम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लेटलतीफ आना और फिर से सीट से गायब हो जाना। नगर निगम में आम बात हो गई है। दफ्तर आने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के गायब हो जाने वे लोग परेशान होते हैं, जो अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुंचते हैं। दो दिन के अवकाश के बाद भी अधिकांश कर्मचारी शनिवार को दफ्तर समय पर नहीं पहुंचे। सुबह दस बजे नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने नगर निगम मुख्यालय के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो ज्यादातर कर्मचारियों की सीटें खाली मिलीं। नगर आयुक्त ने सभी विभागों के उपस्थिति रजिस्टर को जब्त कर लिया। 

लखनऊ नगर निगम के कार्यालय में नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया तो 25 फीसद कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। 

नगर आयुक्त सबसे पहले कमरा नंबर 40 पहुंचे, जो अभियंत्रण विभाग का है और कई अन्य कार्यालय है। यहां सवा दस बजे कोई भी कर्मचारी नहीं आया था और सफाई कर्मचारी झाड़ू लगा रहे थे। यहां दरवाजे के बाहर ही कूड़ा पड़ा था। इसके बाद मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे तो यहां भी अधिकांश कर्मचारी नहीं आए थे। लेखा विभाग में भी सन्नाटा पड़ा और एक दो कर्मचारी के अलावा कोई नजर नहीं आया। ऐसा ही हाल स्वास्थ्य विभाग का भी था। अपने साथ चल रहे अधिकारियों को नगर आयुक्त ने उपस्थिति रजिस्टर साथ में लेकर चलने को कहा।

Related Articles

Back to top button