उत्तर प्रदेशराज्य

अपर्णा यादव का सपा पर हमला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उ त्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव अब समाजवादी पार्टी के खिलाफ काफी मुखर हैं। विधानसभा के साथ ही विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार प्रचार करने वाली अपर्णा बिष्ट यादव के निशाने पर अब समाजवादी पार्टी ही है।

अपर्णा बिष्ट यादव ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सन्यासी को मठ भेजने की बात कहते थे उन सीएम योगी आदित्यनाथ उन पर लठ बजाने का काम करेंगे।

अपर्णा बिष्ट यादव शुक्रवार को अपने पति प्रतीक यादव की ननिहाल औरैया में थीं। यहां पर उन्होंने अपने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बारे में विस्तार से बताने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ तमाम तरह का अनर्गल प्रचार करने वालों पर भी हमला बोला। अपर्णा यादव ने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मेरे शामिल होने का सिर्फ एक ही मकसद है। सिर्फ भाजपा ही राष्ट्र के हित और उसके विकास के बारे में काम करती है। भारतीय जनता पार्टी ही राष्ट्रवादी पार्टी है। यहां पर परिवारवाद को कोई स्थान नहीं है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को पार्टी में शीर्ष सम्मान मिलता है। पार्टी सभी का ध्यान रखती है, पार्टी ही कार्यकर्ता का परिवार है।

Related Articles

Back to top button