उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रसपा प्रमुख और सपा के टिकट से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्हाेंने बीजेपी में जाने के तमाम अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। इटावा पहुंचे शिवपाल ने कहा है वह जल्द ही अपना संगठन तैयार करेंगे। इससे पहले उन्होंने जब अपनी पार्टी (प्रसपा) की सभी इकाइयों को भंग किया तो कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अब उन्होंने अपना संगठन तैयार करने की बात कही है।

इटावा में शिवपाल ने बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद से अब नए अध्याय की ओर कारवां बढ़ चुका है। 

शुक्रवार देर रात इटावा स्थित अपनी कोठी पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत  में कहा कि जल्द ही अपना संगठन तैयार करेंगे। शुक्रवार को ही उन्होंने अपनी पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था। इसके बाद यह चर्चा जोरों से चल रही है कि वे भाजपा में जाने वाले हैं।  माना जा रहा है कि शिवपाल यादव अब अगला राजनीतिक कदम बढ़ाने जा रहे हैं। हालांकि, मीडिया के सवालों से बचते हुए उन्होंने इन दिनों गर्मी के चलते खेतों में आग लग लगने के मामलों में कार्यकर्ताओं से अपील की। कहा कि आप लोग किसानों की मदद करो और प्रशासन को जगाने का काम करो।

Related Articles

Back to top button