उत्तर प्रदेशराज्य

वित्त मंत्री ने जारी की वित्तीय डिटेल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश ने खन्ना ने आज राजस्व प्राप्तियों का ब्यौरा दिया। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का राजस्व साल 2020-21 के मुकाबले 2021-22 मे 25,226.62 करोड़ बढ़ा है।

वित्तमंत्री ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1 लाख 47 हजार 843 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। जो कि 2020-21 के मुकाबले 25 हजार 226 करोड़ ज्यादा है। इसके पहले 2020-21 में 122226 करोड़ की प्राप्ति हुई थी।
संसाधनों पर पहला हक गरीबों का – सुरेश खन्ना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि राज्य के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। भाजपा अपने संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करने के साथ वित्तीय प्रबंधन पर पूरा नजर रखेगी। सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी जिससे लगे कि खजाना लुटाया जा रहा है।

सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार द्वारा ऐसा कुछ नहीं होगा जिससे वित्तीय प्रबंधन पर नकारात्मक प्रभाव पड़े। चुनाव में कुछ दलों ने बिना सोच विचार के जिस तरह वादे किए और एजेंडा दिया वह बड़ी चुनौती थे। जनता ने उन पर भरोसा नहीं किया। मंत्री ने कहा कि जनता ने भाजपा के संकल्प पत्र पर भरोसा किया है। सरकार संकल्प पत्र को लागू करेगी और वित्तीय प्रबंधन पर भी नजर रखेगी।

Related Articles

Back to top button