उत्तर प्रदेशलखनऊ

झूठे विज्ञापनों में खर्च किया जा रहा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि, जिस तरीके से स्ट्रेचर व एम्बुलेंस की वजह से जाने जा रही है। वो बचाई जा सकती है। उत्तर प्रदेश में चिकित्सा की झूठी उपलब्धि के झूठे विज्ञापनों में जितना खर्च किया जाता है, उसका थोड़ा सा हिस्सा भी अगर सपा के समय सुधरी चिकित्सा सेवाओं पर लगातार खर्च किया जाता तो ऐसा न होता।

झूठे विज्ञापनों में जितना खर्च किया जा रहा:

अखिलेश बोले कि, बुलन्दशहर के उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक में बीस लाख की डकैती पड़ गई। आगरा में व्यापारी से दिनदहाड़े लाखों की लूट हुई। एक रात में श्रीनगर महोबा के गरीबों के दस घरों का माल लेकर चोर फरार हो गए। राजधानी लखनऊ में भी हत्या, लूट की वारदातें थम नहीं रही है। भाजपा राज में न कानून का डर, न पुलिस का खौफ, उत्तर प्रदेश में है सिर्फ जंगलराज। जिस सरकार में बैंक तक सुरक्षित नहीं वहां आम आदमी की सुरक्षा का प्रश्न ही बेमानी है। भाजपा जिस तरह प्रशासन को पंगु बना रही है उससे सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? प्रदेश में बढ़ रही अराजकता के लिए भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। जनता के समक्ष उसको जवाबदेही देनी होगी।

Related Articles

Back to top button