उत्तर प्रदेशराज्य

कल संभालेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुर्सी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश महाना अब विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना पंडित ह्रदय नारायण दीक्षित की जगह लेंगे।

 योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के मंत्रियों की सूची में सतीश महाना का नाम नहीं था।

कानपुर के महाराजपुर से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गई। निर्धारित समय सीमा तक सिर्फ महाना का नामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गई है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा मंगलवार दोपहर तीन बजे की जाएगी। माना जा रहा है कि विपक्ष का भी महाना को पूरा समर्थन है।

Related Articles

Back to top button