उत्तर प्रदेशराज्य

शपथ ग्रहण पर सजेंगे लखनऊ के मंदिर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए नगर निगम विशेष तैयारी कर रहा है। शहर के 32 मंदिरों को इसके लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है। यहां लाइट लगाने से लेकर आतिशबाजी की जाएगी। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने इसके लिए जोन के हिसाब से मंदिरों के लिए विशेष जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा स्टेडियम के आस-पास के इलाके के साथ शहर के सभी प्रमुख चौराहों को भी सजा दिया गया है। पिछले कई महीने से खराब पड़ी शहीद पथ की स्ट्रीट लाइट को भी दो दिन पहले सही कर दिया गया है।

नगर निगम ने शपथ ग्रहण से पहले पूरे शहर को जगमगाने की तैयारी पूरी कर दी है।

मंदिरों में भी लाइटें लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त ने बताया कि जिन 32 मंदिरों का चयन किया गया है, वह शहर की विशेष मंदिर है। इसके लिए फूलों के साथ लाइट का ऑर्डर दे दिया गया है। इसका खर्च भी नगर निगम उठा रहा है। मेयर संयुक्ता भाटिया की पहल पर इसे किया जा रहा है। इसमें हनुमान सेतु, मनकामेश्वर मंदिर, अमीनाबाद का हनुमान मंदिर, अलीगंज के मंदिर प्रमुख हैं।

लक्ष्मण मेला मैदान में होगी आतिशबाजी

इस दौरान लक्ष्मण मेला मैदान के गोमती तट पर आतिशबाजी होगी। यहां के अलावा सात अन्य जगहों पर आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा। इसमें शहर के प्रमुख मैदान और मंदिर शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि कूड़िया घाट पर भी आतिशबाजी होगी। आतिशबाजी करने वालों को इसको लिए कह दिया गया है।

Related Articles

Back to top button