उत्तर प्रदेशराज्य

मार्च में जून वाली गर्मी ने किया हैरान

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:जून वाली गर्मी का एहसास हर किसी को हैरान कर रहा है। बीते एक सप्ताह के अंदर अधिकतम न्यूनतम-तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोतरी भी हर किसी कुछ चौका रही है। रविवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान मार्च के औसत तापमान से करीब 6 डिग्री न्यूनतम तापमान औसत से करीब 7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा ही मौसम अगले 7 से 8 दिनों तक रहेगा और उसके बाद गर्मी और बढ़ेगी।

एक सप्ताह तक ऐसे ही रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी में मौजूदा बढ़ोतरी की वजह राजस्थान की ओर से आ रही पछुआ हवा है। जो लगातार हावी हो रही है। गर्मी से तब तक राहत नहीं मिलेगी जब तक बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा अगर कोई लोकल डिस्टरबेंस क्रिएट न करें।

रविवार को कुछ ज्यादा ही गर्मी हावी रही पारा मानव 40 डिग्री को पार करने को तैयार था। गर्म हवा के थपेड़े मार्च में लू जैसा एहसास करा रहे थे। ऐसा ही सोमवार और मंगलवार को भी मौसम रहेगा। हालात यह हो गए हैं कि पंखे में चैन से सोना दूभर हो गया है। दिन ही नहीं रात में भी गर्मी अब लोगों को नींद उड़ाने लगी है।

डॉक्टर ने बताएं गर्मी से बचने के उपाय
– सिविल हॉस्पिटल लखनऊ में तैनात डॉक्टर ने बताया कि गर्मी के बदलते मौसम की वजह से लोगों को परेशानी होगी।
– गर्मी बढ़ते ही लोगों के शरीर का टेंपरेचर भी लगातार बढ़ेगा जिससे उनको उलझन और तनाव जैसी स्थिति रहेगी।
– गर्मी से बचने के लिए लगातार लोगों को 5 से 6 लीटर पानी दिन भर में पीना होगा।
– इसके अलावा संतुलित भोजन आहार करना होगा बहुत ज्यादा हैवी खाना नहीं खाना चाहिए।
– कोरोना की वजह से बिगड़े हालात और दवाइयां का सेवन करने वाले लोगों को पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।
– योग और मॉर्निंग वॉक पर जाने से लोग गर्मी और उलझन से बच सकते है।

Related Articles

Back to top button