उत्तर प्रदेशराज्य

शिवपाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की चर्चा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुटी है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी संगठन और चुने गए विधायकों की बैठक की तारीख तय कर दी है। 2022 में जीते विधायकों की पहली बैठक अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर 21 मार्च को होगी। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि अखिलेश यादव और आजम खां विधायकी से इस्तीफा देंगे और सांसद बने रहेंगे।

राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि अखिलेश यादव और आजम खां विधायकी से इस्तीफा देंगे और सांसद बने रहेंगे।

अखिलेश आजमगढ़-आजम रामपुर से हैं सांसद
2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा से जीते हैं, वहीं रामपुर से आजम खां विधायक चुने गए। अखिलेश यादव 2009 में आजमगढ़ लोकसभा से सांसद चुने गए हैं। आजम रामपुर लोकसभा से सांसद हैं। दो संवैधानिक पदों पर मनोनीत होने के बाद 6 महीने के अंदर एक पद से इस्तीफा देना होता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव करहल विधानसभा से और आजम खां रामपुर विधानसभा से इस्तीफा दे देंगे। ये दोनों लोग सांसद बने रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

2022 चुनाव में अखिलेश यादव परिवारवाद के धब्बे को मिटाने के लिए केवल खुद चुनाव लड़े और अपने चाचा को ही टिकट दिया। अखिलेश यादव जहां 60 हजार के करीब वोटों से जीत कर विधायक बने हैं। वहीं चाचा शिवपाल जसवंत नगर विधानसभा से 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीत कर विधायक बने हैं। ऐसे में चर्चा है कि शिवपाल यादव को इस बार समाजवादी पार्टी अपना नेता प्रतिपक्ष बना सकती है।

Related Articles

Back to top button