उत्तर प्रदेशराज्य

इनके सिर नौवीं बार सजा ताज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:वैसे तो इस चुनाव मेें हुई भाजपा की जीत में उम्मीदवारों और सांसदों का बड़ा योगदान नहीं है।यहां जीत मोदी-योगी के चेहरे पर विश्वास की है।अगर हम यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना की जीत की बात करें तो उनके सिर नौवीं बार जीत का ताज सजा है।वित्तमंत्री सुरेश खन्ना एक मंझे हुए राजनेता है।जो सियासत में शतरंजी चाल भी चलते है और जनता के बीच अपनी पकड़ भी मजबूत रखते है।पार्टी में उनका कद भी काफी ऊंचा है। उनके विकास का खाता भी काफी समृद्ध है।जिसके कारण वह नौ बार जनता का भरोसा पा चुके है।

 वित्तमंत्री सुरेश खन्ना का पार्टी में कद ऊंचा है।वह सियासत के मंझे हुए खिलाड़ी है।

एक ही दल, एक ही विधानसभा, एक ही नेता। लगातार नौंवी बार शहर विधानसभा के मतदाताओं ने सुरेश कुमार खन्ना को अपना विधायक चुन लिया। इस बार भी उनके सामने सपा के तनवीर खां प्रत्याशी थे। मतगणना के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब तनवीर सुरेश खन्ना के बीच मतों का अंतर काफी कम रह गया। यह स्थिति काफी देर तक चली, लेकिन अंतर में जब नतीजे घोषित हुए तो नौ हजार से अधिक वोटों से खन्ना चुनाव जीत चुके थे। हालांकि इस बार उनकी जीत का अंतर घटा। 2017 में उन्होंने 19203 मतों से जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button