उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में 270 के पार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी अपनी सीट पर बढ़त पर है। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में तो भाजपा सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में बढ़त पर है। अयोध्या की पांच में से चार सीट पर भाजपा आगे है। रामपुर में आजम खां तथा उसके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को को बड़ी बढ़त मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में बड़ी बढ़त मिल गई है। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को 16569, समाजवादी पार्टी की सुभावती शुक्ला को 4290, बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन को 1042 तथा कांग्रेस की चेतना पाण्डेय को 226 वोट मिले हैं। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में पाटी को बहुमत मिला है और लखनऊ में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है। 

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाती दिख रही है। 
  • वाराणसी शहर दक्षिणी से  सपा के प्रत्याशी किशन दीक्षित ने पहले चक्र में 5454 मतों से बढ़त बनाई है। उनको 7124 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डा. नीलकंठ तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको 1670 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की मुदिता कपूर हैं जिनको 95 मत मिले हैं। शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। हर बार के चुनाव में एक तरफा ही जीत मिलती रही है। नौ बार भाजपा से श्यामदेव राय चौधरी दादा विधायक बने रहे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डा. दयाशंकर मिश्र दयालु रहते थे जो इस बार भाजपा में ही हैं। डा. नीलकंठ तिवारी चुनाव मैदान में उतरे तो उन्हेंं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने कड़ी टक्कर दी थी। 
  • गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 3 चरणों की मतगणना का परिणाम आ चुका है। सपा की सुभावती शुक्ला को 4290 वोट मिले हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 16569 मत प्राप्त हुए हैं। समाज पार्टी के चंद्रशेखर को मात्र 903 वोट मिले हैं।
  • स्‍वामी प्रसाद मौर्य पीछे : कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट पर पूर्व मंत्री और भाजपा से पाला बदल कर सपा में गए स्‍वामी प्रसाद मौर्य 2607 मतों से पीछे चलरहे हैं। भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।  
  • कांंग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष तीसरे स्‍थान पर : कुशीनगर की तमकुहीराज सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू तीसरे स्‍थान पर चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्‍याशी करीब नौ हजार मतों से असीम कुमार राय आगे चल रहे हैं।मंत्री सूर्य प्रताप शाही आगे : देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 2500 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्‍थान पर सपा प्रत्‍याशी और पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं।
  • मंत्री जयप्रताप सिंह आगे : सिद्धार्थनगर जिले की बांंसी सीट से स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह सपा के नवीन उर्फ मोनू दूबे से 5400 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • मंत्री जय प्रकाश निषाद आगे: मत्‍स्‍य पालन राज्‍य मंत्री जय प्रकाश निषाद देवरिया की रूद्रपुर विधानसभा सीट पर सपा के रामभुआल निषाद से 1175 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटा तथा मऊ सदर से सुहेलदेव भारती समाज पार्टी से प्रत्याशी अब्बास अंसारी पीछे चल रहा है। अब्बास का यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह यहां से आगे हैं। मुख्तार के बड़े भाई का बेटा सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू गाजीपुर की सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में बढ़त पर है।

Related Articles

Back to top button