उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा के राजेश्वर सिंह प‍िछड़े

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ की सभी नौ विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। लखनऊ की दो सीटों पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है। इसमें शहरी सीट से राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री हैं और लखनऊ के सांसद भी। जबकि मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर सांसद हैं। ऐसे में 2024 का चुनाव विधानसभा चुनाव को बल देने का काम करेगा। मलिहाबाद सीट से कौशल किशोर की पत्नी जया देवी चुनाव मैदान में हैं जो 2017 में भी भाजपा से विजयी हुई थी। जबकि मोहनलालगंज सीट से कौशल किशोर के साले अमरेश कुमार मैदान में हैं।

लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। 

लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर राजेश्वर सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं जो पुलिस की सेवा छोड़कर राजनीति में आए हैं। सरोजनी नगर सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न है क्योंकि भाजपा ने यहां से समाज कल्याण मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटा है और उनका विरोध किसी न किसी रूप में चुनाव में दिखाई दिया। समाजवादी पार्टी ने यहां से ब्राह्मण कार्ड खेला है। पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। अब देखना है कि सरोजनी नगर सीट पर भाजपा दूसरी बार परचम फहरा पाती है कि नहीं। वैसे 2017 में लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों में से आठ पर भाजपा का कब्जा रहा है। एक सीट सपा के खेमें में है। 

सुबह 10:30 बजे तक 

  • लखनऊ : सरोजनी नगर में बड़ा उलटफेर भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के अभिषेक मिश्रा से पिछड़े। अभिषेक ने करीब 1 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाई। 
  • बहराइच : सदर से सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह के 6003 मत प्राप्त कर भाजपा की अनुपमा जायसवाल से आगे। अनुपमा को मात्र 340 वोट मिले।
  • हरदोई : हरदोई सदर सीट पर छठे राउंड तक आए परिणाम में भाजपा के नितिन अग्रवाल, सपा के अनिल वर्मा से 8278 मतों से आगे चल रहे हैं। छठे राउंड तक नितिन अग्रवाल को 22494 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा को 14215 मत मिले हैं।
  • बलरामपुर : चार चक्रों में बलरामपुर में भाजपा के पल्टूराम 1458 मतों से सपा के जगराम पासवान से आगे चल रहे। उतरौला में भाजपा के रामप्रताप वर्मा 5253 मतों से सपा के हसीब खान से आगे चल रहे हैं।
  • बहराइच : नानपारा से अपना दल सोनेलाल के रामनिवास वर्मा 6652 मत पाकर सपा की माधुरी वर्मा से आगे। माधुरी वर्मा को मिले 5940 मत।
  • बाराबंकी : जैदपुर से सपा के गौरव रावत भाजपा से आगे। गौरव को 8172,अम्बरीष को 50746 मत मिले। सदर में पांचवें राउंड में सपा आगे। सपा के धर्मराज को 17670, भाजपा की राम कुमारी को 17270 मत मिले।
  • बहराइच : महसी पहले चक्र में भाजपा को 3743 मत व सपा को 3200 मत। दूसरे चक्र में भाजपा को 4805 मत व सपा को 2394 मत मिले। तीसरे चक्र में भाजपा को 4575 मत व सपा को 2662 मत मिले। चौथे चक्र में भाजपा को 4511 मत व सपा को 3371 मत मिले।पांचवे राउंड में भाजपा तकरीबन 8000 मतों से आगे

Related Articles

Back to top button