उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में किसे मिलेगी कुर्सी?

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में सात चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई है। इसी के साथ नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल पर सभी नजरें गढ़ाए बैठे हैं। सीधी टक्कर तो भाजपा और समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच देखी जा रही है। इस बार जनता अखिलेश यादव को मौका देगी या योगी आदित्यनाथ फिर से सत्ता संभालेंगे, इसका जवाब 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा। 

करहल सीट पर अखिलेश और एसपी सिंह बघेल के बीच मुकाबला

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। करहल से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने कुलदीप नारायण को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर किसी प्रत्याशी को मौका नहीं दिया है। करहल विस क्षेत्र में सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button