उत्तर प्रदेशराज्य

एक्सप्रेसवे पर पलटी आप विधायक की कार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:गोरखपुर से प्रचार कर लौट रहे आप विधायक की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार विधायक को गंभीर चोट लगी है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। 

गोरखपुर से चुनाव प्रचार खत्म कर अखिलेश पति त्रिपाठी कार के जरिये वापस दिल्ली लौट रहे थे।

दिल्ली प्रांत में चांदनी चौक माडल टाउन से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी चांदनी चौक में रहते हैं। वह अपने पांच समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में गोरखपुर गए हुए थे। जहां प्रचार थमने के बाद वह दिल्ली लौट रहे थे। तभी उनकी कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गांव ढोलौवा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साथ उनके सहायक विशाल भी वाहन में सवार थे।

अन्य समर्थकों को मामूली चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल विधायक को यूपीडा टीम ने औरास के अस्पताल ले गई। जहां से उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। यहां से उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां के मेडिकल निदेशक राकेश कपूर ने बताया कि बुधवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिर में चोट आई है बाकी शरीर में मामूली चोट लगी है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डाक्टर की टीम उनका इलाज करने में लगी हुई है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से चुनाव प्रचार खत्म कर अखिलेश पति त्रिपाठी कार के जरिये वापस दिल्ली लौट रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्राव जिले के अंतर्गत आने वाले बेहदा मुजावर थानाक्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गांव ढोलौवा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। विधायक का सिर फट गया है।

Related Articles

Back to top button